रांची, मई 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली प्रखंड के वनवाडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय का मैट्रिक रिजल्ट 80 प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कुल 63 छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें 50 छात्र-छात्राएं सफल हुए। 32 प्रथम श्रेणी एवं 18 द्वितीय श्रेणी में पास किया एवं 13 छात्र छात्राएं असफल रहे। सभी सफल छात्र छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...