हल्द्वानी, फरवरी 12 -- - पार्षद ने घटिया निर्माण की शिकायत पर एसडीएम ने दिये जांच के आदेश - गौला उफनाने से चार मीटर बह गई थी एप्रोच रोड ग्राउंड रिपोर्ट : चंद्रप्रकाश हल्द्वानी। गौला नदी के कटाव से प्रभावित वनभूलपुरा-गौलापार लिंक मार्ग पर खतरा अब भी टला नहीं है। करीब सात माह पूर्व स्वीकृत सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य पूरा न होने से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। वहीं, स्थानीय पार्षद की शिकायत पर एसडीएम ने गुणवत्ता जांच के आदेश दिए हैं, हालांकि विभाग ने आरोपों को निराधार बताया है। वर्ष 2024 में लगातार बारिश के दौरान उफनाई गौला नदी का कटाव बढ़ने से वनभूलपुरा रेलवे क्रॉसिंग से गौलापार को जोड़ने वाले एप्रोच रोड खतरे में आ गई थी। इसके बाद से यह मार्ग लगातार जोखिम में बना हुआ है। दो जुलाई 2025 को दोबारा कटाव होने से सड़क का हिस्सा बह गय...