रांची, जुलाई 22 -- रांची। बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में 103 एकड़ वनभूमि घोटाले में जेल में बंद इजहार हुसैन और अख्तर हुसैन की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर मंगलवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश एसएन तिवारी की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने केस डायरी की मांग की। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 6 अगस्त निर्धारित की है। सीआईडी ने दोनों आरोपियों को 12 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वे जेल में है। दोनों ने एक साथ 21 जुलाई को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.