चंदौली, जनवरी 10 -- नौगढ़, संवाददाता। वन रेंज क्षेत्र में अवैध रूप से वनभूमि जोतने के आरोप में चार वन वाचरों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है। साथ ही वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। इससे वनभूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ वन वाचर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए वनभूमि पर अवैध खेती कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही त्वरित कदम उठाते जांच करायी गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर चार वाचरों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई किया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि अवैध रूप से वनभूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए वन विभाग की ओर से क्षेत्र में निगरानी भी बढ़ा दी गई है। वन विभाग की सख्त कार्रवाई से वनभूमि पर कब्जा करने...