नई दिल्ली, मार्च 16 -- पिछले महीने वनप्लस ने आधिकारिक तौर पर अपनी बिल्कुल नई वनप्लस वॉच 3 लॉन्च की थी। वनप्लस वॉच 3, ओप्पो वॉच एक्स2 का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे पिछले महीने चीनी और वैश्विक बाजारों में भी लॉन्च किया गया था। दोनों वॉच को सिर्फ एक साइज- 46 एमएम में उपलब्ध कराया गया था। गिज्मोचाइना की रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में ओप्पो के सीईओ, कियाओ जादोंग ने वीबो पर शेयर किया कि ब्रांड एक छोटे साइज की फुल स्मार्टवॉच लॉन्च करने जा रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह 42 एमएम केस वाली ओप्पो वॉच X2 मिनी हो सकती है, जबकि यह माना जा रहा था कि अगर ओप्पो वॉच X2 मिनी लॉन्च होती है तो इसे वनप्लस के लिए भी रीब्रांड किया जा सकता है, जैसा कि पहले हुआ था। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने एक्स पर शेयर किया है कि वनप्लस वॉच 3 43 एमएम मिनी वेरिएंट जल्द ही भारत में 18 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.