सिमडेगा, अप्रैल 4 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के माँ वन दुर्गा मंदिर में चैती दुर्गा पूजा सह वासंती नवरात्र महोत्सव के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माँ वन दुर्गा की आराधना की और क्षेत्र की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महाआरती के दौरान मंदिर में भक्तों की आस्था देखते ही बन रही थी। भक्तों ने माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था। जिससे माहौल और भी दिव्य लग रहा था। माँ दुर्गा की भव्य आरती के दौरान पूरा वातावरण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने दीप जलाकर देवी माँ की पूजा-अर्चना की और भक्ति गीतों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.