गुरुग्राम। हिन्दुस्तान, जुलाई 7 -- गुजरात के जामनगर स्थित विश्व प्रसिद्ध वनतारा जंगल सफारी और पुनर्वास केंद्र की तर्ज पर गुरुग्राम में प्रस्तावित एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश के वन मंत्री राव नरबीर सिंह ने दो दिन पहले वनतारा का दौरा किया। वहां की तकनीकों, संसाधनों और प्रबंधन प्रणालियों के बारे में जानकारी हासिल की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि गुरुग्राम में प्रस्तावित जंगल सफारी को एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी बनाने की योजना है। वनतारा जंगल सफारी का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री खट्टर ने अंबानी परिवार द्वारा विकसित इस केंद्र को एक मिसाल बताया। उन्होंने कहा कि हम गुरुग्राम में भी ऐसा ही कुछ बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के निकट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.