मुंबई, सितम्बर 22 -- भारतीय स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर स्नेह राणा ने कहा कि घरेलू मैदान पर महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 खेलना चुनौतीपूर्ण होगा लेकिन उनकी टीम यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने के लिए कमर कस चुकी है। टूर्नामेंट के सह-मेजबान भारत और श्रीलंका 30 सितंबर को गुवाहाटी में प्रतियोगिता के शुरुआती मैच में आमने-सामने होंगे। भारत ने अभी तक कभी विश्व कप नहीं जीता है। राणा ने 'जियोस्टार' को बताया, '' हम घरेलू मैदान पर खेलने वाले वाले हैं। यह दिलचस्प और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। यह एक खास एहसास है। यह हरमन दीदी (हरमनप्रीत कौर) के लिए और भी खास है क्योंकि वह इतने सालों से क्रिकेट खेल रही हैं। हमारा लक्ष्य इस विश्व कप को जीतना है। '' कोच अमोल मजूमदार का पहला विश्व कप है। अनुभवी हरफनमौला दीप्ति शर्मा ने कहा कि यह मुख्य कोच अमोल मजूमदार के लिए भी एक 'महत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.