नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- तेम्बा बावुमा को भारत के खिलाफ तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज के लिए शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका का कप्तान नियुक्त किया गया, लेकिन प्रमुख तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा मौजूदा टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास सत्र के दौरान पसली में लगी चोट से उबरने में नाकाम रहने के बाद स्वदेश लौटेंगे। बावुमा भारत के खिलाफ दो मैचों टीम टेस्ट सीरीज में टीम की अगुवाई कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में संन्यास से सफेद गेंद प्रारूप में वापसी करने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को भी टीम में शामिल किया गया है। डिकॉक को हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था। उन्होंने तीन पारियों में एक शतक और दो अर्धशतकों सहित 232 रन बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया था। पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में दक्षिण अफ्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.