रुद्रपुर, फरवरी 21 -- खटीमा, संवाददाता। वनग्रामों में निवासरत लोगों को मालिकाना हक दिए जाने की मांग को लेकर वन ग्रामवासियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। शनिवार को ज्ञापन में कहा जब वह 2018 में विधायक थे। तब बग्गा 54 को शासन में राजस्व गांव बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसमें अब तक कोई प्रगति नहीं हुई है। इस गांव का विषय सुप्रीम कोर्ट में समाप्त हो चुका है जो सरकार की नीतियों पर निर्भर है। वर्ष 2007 में भूमि नोडल अधिकारी द्वारा भी यह स्वीकार किया गया था कि ग्राम बिंदुखत्ता, बग्गा 54, सुंदरखाल, मालधन चौड़ आदि कई ग्राम राजस्व ग्राम बनाए जाने के संबंध में अपेक्षित है, लेकिन पूर्व की सरकारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। ज्ञापन में वनाधिकार अधिनियम के तहत या मलिन बस्ती 2016 अधिनियम के तहत 25 फरवरी को होने ...