लातेहार, जनवरी 13 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला के एनआई सभागार में मंगलवार को सोलर सिस्टम से जलप्रबंधन विषयक एक दिनी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद प्रशिक्षक उमेश कुमार (रिनेवा,आईसीआईसीआई फाउंडेशन मुंबई) के द्वारा पीटीआर के वनकर्मियों को सोलर सिस्टम के जरिए कुशल जलप्रबंधन करने, सिस्टम को सुचारू ढंग से संचालित करने, सामान्य तकनीकी गड़बड़ियों को दूर करने आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस संबंध में रेंजर उमेश कुमार दुबे ने सोलर सिस्टम जल प्रबंधन से वनकर्मियों को सहूलियत होगी। कार्यशाला में वनपाल संतोष सिंह, नंदलाल साहू, वनरक्षी देवपाल भगत, गुलशन सुरीन, निरंजन कुमार, धीरज कुमार, संजीव शर्मा, सुभाष कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.