चंदौली, अप्रैल 4 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। धानापुर पुलिस ने गुरुवार को वध के लिए पशुओं को पैदल लेकर जा रहे एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष महेश कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पशु तस्कर अमरा से गुरेहूं कमालपुर के रास्ते से होकर गोवंशों को पैदल लेकर बिहार ला रहे हैं। पुलिस टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार उपाध्याय सहयोगियों के साथ गुरेहूं टावर के पास पहुंचे। कुछ देर में अमरा की तरफ से पशुओं को लेकर तीन व्यक्ति आते दिखाई दिये। जिन्हें बिहार वध हेतु ले जा रहे थे। पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया और मौके से कुल 07 गोवंश बरामद हुआ। गिरफ्तार तस्कर पवन राम अमरा गांव निवासी है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.