नई दिल्ली, जुलाई 11 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा देश के साथ-साथ विदेश में भी एक जाना-माना नाम हैं। वो हॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भारतीय स्नैक्स को छोड़ विदेशी स्नैक्स को चुनती नजर आ रही हैं। एस इंफ्लुएंसर ने प्रिंयका का ये वीडियो शेयर कर उन्हें ट्रोल किया है। प्रियंका ने उस इंफ्लुएंसर समेत बाकी लोग जो उन्हें इस वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं. उनको जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि देसी बनने का भी सिलेबस होता है। प्रियंका ने वड़ा पाव छोड़ चुना हॉट डॉग पॉपुलर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर पुष्पक सिद्धू ने प्रियंका चोपड़ा का इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है। इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा के सामने कुछ अमेरिकी और भारत...