बिहारशरीफ, मई 18 -- वट सावित्री व्रत 26 को, सुहागिन महिलाएं रखेंगी व्रत जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसका महत्व पावापुरी, निज संवाददाता। वट सावित्री व्रत हिंदू धर्म में विवाहित महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस व्रत का पालन सावित्री और सत्यवान की पौराणिक कथा से जुड़ा हुआ है। इसमें सावित्री ने अपने तप और भक्ति से यमराज से अपने पति के प्राण वापस प्राप्त किए थे। पंडित सूर्यमणि पांडेय कहते हैं कि वट सावित्री व्रत नारी शक्ति, भक्ति और पति के प्रति समर्पण का प्रतीक है। यह व्रत महिलाओं को अपने पति के प्रति प्रेम, समर्पण और त्याग की भावना को सुदृढ़ करता है। वट वृक्ष की पूजा अमरता और दीर्घायु का प्रतीक मानी जाती है, क्योंकि सावित्री ने इसी वृक्ष के नीचे अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.