गिरडीह, मई 27 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के डोरंडा में वट सावित्री पूजा के दौरान मधुमक्खियों के हमले में महिला समेत दर्जनों लोग घायल हो गये। सबने भागकर अपनी जान बचाई। हालांकि इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, प्रखंड के उत्तरी डोरंडा स्थित पंचायत भवन के पास विशाल बरगद का पेड़ है जो लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है। इस पेड़ में विगत वर्षों की भांति सोमवार को अपने पति की लम्बी उम्र की कामना को लेकर स्थानीय दर्जनों महिलाएं पूजा अर्चना कर रही थी। वहीं उसके साथ बच्चे एवं उनके अभिभावक भी मौजूद थे। उक्त बरगद के पेड़ में मधुमक्खियों का छत्ता है। जब महिलाएं पूजा कर रही थी उसी वक्त अचानक से मधुमक्खियों ने उन सबपर हमला कर दिया। वे लोग कुछ समझ पातीं तब तक दर्जनों श्रद्धालु भक्तों को मधुमक्खियों ने घायल कर दिया। इस सम्बंध म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.