जामताड़ा, मई 26 -- वट सावित्री पूजा आज, पति की लंबी उम्र के महिलाएं आज रखेंगी व्रत - बाजारों में रंग-बिरंगे बांस के पंखे, टोकरी, श्रृंगार सामग्री की हो रही है बिक्री जामताड़ा। प्रतिनिधि सुहागिनों के लिए वट सावित्री व्रत एक अत्यंत पावन और आस्था से जुड़ा पर्व है। जिसे विशेष रूप से विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन माता सावित्री ने अपने तप, श्रद्धा और संकल्प से यमराज से अपने मृत पति सत्यवान के प्राण वापस लिए थे। तभी से यह व्रत नारी शक्ति के दृढ़ संकल्प, प्रेम और आस्था का प्रतीक बन गया है। पर्व को लेकर शहर के बाजार में चहल-पहल दिख रही है। तरह-तरह के रंग-बिरंगे पंखे और टोकरी सहित पूजन सामग्री एवं फलो की खरीदारी हैं। वही श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़...