बागेश्वर, मई 26 -- जिले में वट सावित्री पर्व सोमवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित बागनाथ मंदिर परिसर में सुहागिन महिलाओं ने परंपरागत श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वटवृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। सुबह से ही महिलाएं साड़ी और पारंपरिक वेशभूषा में मंदिर परिसर पहुंचने लगीं। उन्होंने व्रत कथा सुनी और सावित्री-सत्यवान की अमर कथा का स्मरण करते हुए पूजा संपन्न की। इस दौरान कई महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा कर धागा भी बांधा। पंडितों द्वारा विधिवत पूजन करवाया गया। मंदिर प्रशासन ने व्यवस्था बनाए रखी। महिलाओं ने कहा कि वट सावित्री व्रत पति की दीर्घायु और सौभाग्य के लिए किया जाता है और यह भारतीय संस्कृति की गहराई से जुड़ा पर्व है। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अच्छी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.