मधुबनी, मई 27 -- बाबूबरही। बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय सहित संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने उत्साह के साथ वट सावित्री की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु के लिए कामना याचना की। रंग बिरंगे परिधान से सजे सुहागिन अपने पति की लंबी आयु की आराधना में मशगूल थे। टोली के साथ सुमधुर गीतों से वट वृक्ष की पूजा की। मान्यता है कि इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य के साथ सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलाओं ने पहले बरगद के पेड़ की विधिवत पूजा की फिर वट वृक्ष में कच्चे सूत को लपेटकर परिक्रमा की। इसके बाद पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। वट सावित्री व्रत के दिन सुहागिन महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने एकत्रित होकर पूरे विधि-विधान से बरगद के पेड़ की पूजा की और सत्यवान और सावित्री की कथा का पाठ भी किया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.