कोडरमा, मई 27 -- सतगावां। प्रखंड के कई गांवों में सोमवार को महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की। महिलाएं सोलह श्रृंगार कर पूजा में भाग लिया। मान्यता है कि वट वृक्ष के नीचे सावित्री- सत्यवान की पूजा करने से पति की आयु लंबी होती है। आज के ही दिन सावित्री ने यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राणों की रक्षा की थी। वट वृक्ष की जड़ों में ब्रह्मा जी, तने में विष्णु और डालियों एवं पत्तों में शिव का वास है। इसके नीचे बैठकर पूजन, व्रत कथा कहने और सुनने से मनोकामना पूरी होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...