पाकुड़, मई 26 -- महेशपुर, एक संवाददाता। हिंदु धर्म में सुहागिन महिलाओं के द्वारा अपने पति की दीर्घायु व सुखद वैवाहिक जीवन के लिए किया जाने वाला वट सावित्री पूजन सोमवार को है। इसे लेकर शनिवार तथा रविवार को सुहागिन महिलाओं ने बाजार से बांस से बने पंखे, टोकरी, फल, लाल धागे सहित अन्य पूजा सामग्रियों की खरीदारी की। पुरोहित ललित तिवारी ने बताया कि वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को किया जाता है। इस व्रत में सुहागिन व विवाहित महिलाएं बरगद के पेड़ की पूजा करके परिक्रमा करती हैं। सुरक्षा का धागा बांधकर पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। प्रखंड मुख्यालय के हाटपाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ाबाबा महेश्वरनाथ शिवमंदिर परिसर स्थित बरगद पेड़ के पास सुहागिन महिलाएं वट सावित्री पूजन के लिए पहुंचती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...