अल्मोड़ा, मई 26 -- नगर सहित आसपास के हिस्सों में सोमवार को वट सावित्री का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखा और वट वृक्ष की पूजा की। इस दौरान मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ जुटी रही। वट सावित्री व्रत के लिए महिलाओं में सुबह से ही उत्साह रहा। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पूर्ण श्रंगार कर घरों में पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने घरों में महिलाओं को विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। मंदिरों में दिन भर पूजा-अर्चना के लिए रंग्वाली-पिछौड़ा पहनी महिलाओं की भीड़ जुटी रही। महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। वहीं, जागेश्वर, चितई, रानीधारा मंदिर, नंदा देवी, साई मंदिर आदि में महिलाओं की भीड़ जुटी रही। कई महिलाओं ने सामूहिक रूप से वट वृक्ष की पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बाजा...