आरा, मई 25 -- -वट सावित्री व्रत पर सोमवती अमावस्या का बन रहा अद्भुत संयोग आरा/बिहिया । निज प्रतिनिधि हिंदू धर्म में हर व्रत की अलग मान्यता होती है। इसलिए हर तीज-त्योहार को खास तरीके से मनाया जाता है। वट सावित्री का व्रत भी खास है। यह त्योहार आज सोमवार को पड़ रहा है। सुहागिन महिलाएं इसे भी अच्छे से मनाएंगी। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। साथ ही, श्रृंगार करेंगी। पूजा की थाली को जरूरी सामग्री के साथ तैयार करेंगी। त्योहार को लेकर बाजारों में महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने पंखा, रुमाल सहित अन्य सामग्रियों की खरीदारी की। हाथ से बना पंखा 50 रुपए तक बिका। मालूम हो कि वट सावित्री व्रत महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखती हैं। वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन...