बदायूं, मई 26 -- बदायूं, हिन्दुस्तान टीम। जिले भर में सुहागनि वट सावित्री का व्रत रखकर वट अमावस्या पर पूजन कर रही हैं। पूजन का सिलसिला सुबह से जारी है। पूजन के दौरान महिलाएं पति की दीर्घायु की कामना कर रही हैं। वट अमावस्या पर पूजन का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया, जो कि अब तक जारी है। पहली बार व्रत रखने वाली सुहागिनों में वट सावित्री के व्रत एवं पूजन के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। हिन्दू धर्म में वट अमावस्या पर वट सावित्री का व्रत रखकर पूजन का विशेष महत्व है। वट अमावस्या पर शादीशुदा महिलायें पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा कर रही हैं। सुहागिन महिलाएं पूजन के दौरान फल और श्रंगार की सामग्री अर्पित कर रही हैं। खीर, पूड़ी समेत अन्य खाद्य सामग्री का भोग भी लगाया जा रहा है। भोग लगाने के बाद सुहागिन बरगद की पेड़ की जड़ को जल...