हजारीबाग, जुलाई 17 -- चौपारण, प्रतिनिधि। गुरुवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से जगदीशपुर गांव में 16 वर्षीय बंटी कुमार, पिता स्वर्गीय सहदेव भुइयां की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना में बंटी के जीजा प्रकाश भुइयां भी झुलस गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हज़ारीबाग रेफर किया गया है। उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया जाता है कि बंटी कुमार अपने जीजा प्रकाश भुइयां के साथ गुरुवार सुबह अपने खेतों में बारिश का पानी रोकने के लिए मेड़ ठीक कर रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश और गर्जन के साथ अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में बंटी और प्रकाश आ गए। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में दोनों को बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने बंटी को मृत घोषित कर दिया, प्रकाश को प्राथम...