धनबाद, जुलाई 7 -- पुटकी, प्रतिनिधि भागाबांध क्षेत्र में रविवार की दोपहर वज्रपात से 12 वर्षीय बच्ची दिव्या कुमारी की मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला झुलस गई है। हादसा दोपहर करीब 12 बजे की है। बच्ची उस समय खेत में बकरी चरा रही थी। तभी अचानक वज्रपात हुआ और वह इसकी चपेट में आ गई। पास में काम कर रही महिला भी झुलस गई। घटना के बाद बच्ची के चाचा महेश पासी उसे लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। यहां इमरजेंसी में जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल महिला का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। महिला रमजान मियां की पत्नी है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृत बच्ची अपने पिता राजेश पासी के निधन के बाद चाचा के साथ रह रही थी। पढ़ाई के साथ घरेलू कार्यों में मदद भी करती थी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.