दरभंगा, अगस्त 4 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। तिलकेश्वर गांव में रविवार को धान की रोपनी कर रहे लक्ष्मी मुखिया के 50 वर्षीय पुत्र रामजतन मुखिया की मौत वज्रपात से हो गई। जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान राम जतन और कई अन्य किसान धान रोप रहे थे। इसी बीच वज्रपात हुआ। इसमें जहां राम जतन की मौत हो गई, वहीं उनके साथ धान रोपनी कर रहे इसी पंचायत के पूर्व मुखिया हीरा देवी का पुत्र रणवीर कुमार झुलसकर घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर उसका इलाज जारी है। मृतक को तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। मृतक की पत्नी विमला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। तिलकेश्वर थाना अध्यक्ष केसरीनंदन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...