चंदौली, जुलाई 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में पिछले दिनों वज्रपात की घटना में एक की मौत हो गई थी। जबकि तीन लोग झुलस गए थे। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने डीएम चंदौली से बात कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने को कहा। पीड़ितों को इलाज के साथ ही जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएं। यह जानकारी पूर्व मंत्री के मीडिया प्रभारी हरिवंश उपाध्याय ने दी। पूर्व मंत्री ने पूर्व जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा और अभिमन्यु सिंह से घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेकर डीएम से वार्ता की। उन्होंने जिलाधिकारी से राहत पहुंचाने को कहा। कहा कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी हुई है कि उन्हें इलाज की सुविधा में दिक्कत हो रही है। उन्होंने तीनों लोगों की समुचित इलाज करने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...