लोहरदगा, मई 5 -- लोहरदगा, हिटी। पिछले चार दिनों से लोहरदगा जिले में मौसम का मिजाज अजीबोगरीब नजर आ रहा है। सुबह खुला आसमान और खिली धूप नजर आती है। दोपहर बाद घटाएं घिर आई हैं। सोमवार को भी अपराहन से देर शाम तक जिले में रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहाना हो गया। गर्मी से राहत मिली। हालांकि बिजली कड़कने से लोग खौफजदा रहे। वज्रपात से भंडरा के कुम्हारिया अंबाटोली निवासी तेतरा उरांव की दुधारू गाय की मृत्यु हो गई। इससे किसान को करीब 60 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। बारिश के दौरान जिले में बिजली गुल रही। बारिश से सब्जी की खेती को फायदा से अधिक अब नुकसान हो रहा है। सब्जियों में दाग लगने लगे हैं जिससे किसान चिंतित हैं। क्योंकि उन्हें सब्जी की अच्छी कीमत नहीं मिल पा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.