लातेहार, सितम्बर 7 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। शनिवार की दोपहर अचानक हुई वज्रपात की चपेट में आने से महुआडांड़ के रामपुर ग्राम निवासी रामनाथ यादव की मौत हो गयी। रामनाथ यादव महुआडांड़ के पूर्व राजद प्रखंड अध्यक्ष थे। इस व्रजपात में रामनाथ यादव की पत्नी शोभा देवी और एक किशोर मनोज असुर भी घायल हो गये हैं। रामनाथ यादव एक मवेशी पालक भी थे। वे दुध का उत्पादन करते थे। बताया जाता है कि शनिवार को उनके यहां काम करने वाला मनोज असुर मवेशियों को चराने के लिए महादेव आम पेड़ की ओर गया हुआ था। सुबह से मौसम खुला हुआ था और आसमान साफ था, लेकिन दोपहर में अचानक मौसम बदल गया। बारिश के असार देख कर रामनाथ यादव और उनकी पत्नी शोभा देवी मवेशियों को देखने गये थे। तभी अचानक बारिश शुरू हो गयी। बारिश से बचने के लिए तीनों एक सागवान के पेड़ के नीचे खड़े थे, इसी दौरान वज्रपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.