कटिहार, सितम्बर 20 -- सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत भौनगर में ब्रजपात के कारण झुलसने से दो दुधारू गाय की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नौ ग्राम मुकर्री में वज्रपात की चपेट में आने से भूपेंद्र यादव का दुधारू गाय झुलस कर मर गयी। वहीं वार्ड दस ग्राम बालूगंज निवासी नजाम का एक गाय वज्रपात के कारण मौत होने की सूचना है। मुखिया सत्यनारायण यादव ने बताया की गुरूवार के शाम में मुसलाधार बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो दुधारू गाय झुलस कर मर गयी है। इसकी सूचना सीओ आशुतोष मयंक आनन्द को दिये जाने के बाद पशु चिकित्सक डा पंकज कुमार ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए नियमानुसार मुआवजा देने का आश्वासन दिये। घटना के बाद पशुपालक की चिंता बढ़ गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.