गया, मार्च 11 -- होली पर्व का सौहार्द वातावरण में मनाने के लिये मंगलवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह एवं थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने कहा कि आप सबों के सुझावों पर ध्यान देते हुए कार्य किया जायगा। इसके साथ ही होली पर्व के दरम्यान जारी गाइडलाइन के तहत अश्लील गानों पर कड़ी पाबंदी रहेगी, शराबी एवं शराब तस्कर तथा लहेरिया कट चलाने वालों पर विशेष स्तर से पुलिसिया कार्रवाई होगी। मौके पर सीओ दिलीप कुमार, नगर सफाई पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाजसेवी मौजूद आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.