गया, जनवरी 15 -- हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्यूलर) के प्रखंड कार्यालय वजीरगंज में गुरुवार को महासदस्यता अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने और विस्तार देने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को बताया गया कि आगामी 18 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन द्वारा महासदस्यता अभियान का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। बैठक में अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच आपसी दायित्वों का निर्धारण किया गया। तय किया गया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में समर्थकों की पहचान कर उन्हें पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नारायण प्रसाद मांझी, प्रखंड अध्यक्ष रामबली मांझी, प्रभारी दयाल कुमार मांझी, सावित्री कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.