गया, जनवरी 28 -- पतेड़ पंचायत अंतर्गत् बाजीतपुर में ट्रैक्टर चालक की मौत उसी के ट्रैक्टर से दबकर हो गई। सरपंच महेश कुमार सुमन ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार ट्रैक्टर ग्रामीण सड़क निर्माण कार्य में लगा था, ट्रैक्टर अचानक ढलने लगा, जिसके बाद चालक ट्रैक्टर से निचे कूद गया और चक्के से दबकर घायल हो गया, जिसे ससमय अस्पताल नहीं ले जाया गया और उसकी मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों ने बताया कि अगर समय से उसे अस्पताल ले जाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बोधगया के लोहरा निवासी 52 वर्षीय ललीत कुमार के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, इस संबंध में पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर मामला दर्ज कर कर्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...