गया, अप्रैल 7 -- वजीरगंज के सेल्वे गांव में चल रहे नौ दिवसीय श्री देवी भागवत कथा का समापन सोमवार को प्रसाद वितरण व भंडारे के साथ संपन्न हुआ। ग्रामीण दारा सिंह ने बताया कि समस्त ग्रामीणों के सहयोग से देवी मंदिर परिसर में विगत् 30 मार्च से संचालित कथा आयोजित की गई थी, जिसमें क्षेत्र के सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथावाचक उमाकांत पांडेय एवं अन्य ने कथा व जाप कराया है। भंडारे में प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गावों से आमंत्रित लोगों ने भाग लिया, जिसमें विधानसभा पूर्व प्रत्याशी चितरंजन कुमार उर्फ चिंटु भईया, भाजपा नेता क्षितिज मोहन सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.