गया, मई 7 -- सहिया गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर में श्री हनुमत, गणपति, कार्तिकेय, भवानी, नंदेश्वर प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर तीन दिवसीय हवन यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ बुधवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु यज्ञ मंडप से कलश लेकर गांव का भ्रमण करते हुए सहिया सूर्य मंदिर स्थित तालाब के पास पहुंचे, जहां जल भराई के बाद पुनः यज्ञ मंडप गये। मंडप में विधिवत कलश स्थापित कर पूजा-अर्चना शुरू किया गया। मंदिर के पुजारी राजीव रंजन त्रिपाठी ने बताया कि तीन दिवसीय यज्ञ में मुख्य आचार्य पंडित श्री उमाकांत त्रिपाठी, पंडित पंकज त्रिपाठी, अविनाश त्रिपाठी हैं। तीनो दिन संध्या सात बजे से दस बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जायेगा। यज्ञ को सफल बनाने में स्थानीय ग्रामीण उपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, राकेश सिंह, अशो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.