गया, मार्च 23 -- पुरा के ग्रामीणों ने रविवार को बाबा लाईनेश्वर महादेव परिसर में चैता गायन का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गायक व वादकों ने भाग लिया। रसदार चैता का आनंद लेने वजीरगंज विधायक विरेन्द्र सिंह भी पहुंचे एवं गायक मंडली की हौसलाफजाई की। चइत में होलै रामा के जनमियां हो रामा, आई गेलै चैता उत्पाती, पिया के भेजु पाती...सहीत दर्जनों लोकप्रिय चैता का गायन किया गया। विधायक विरेन्द्र सिंह ने कहा कि हमारी संस्कृति के अनुसार मौसम अनुरूप गीत लिखे व गाये जाते हैं, जिसमें चैता - चैती भी शामिल है, इन गीतों में ऐतिहासिक घटनाओं को भी पिरोया जाता है। इसके श्रवण व गायन से तन - मन शुद्ध हो जाता है। गायन मंडली में राकेश कुमार, कृष्णा सिंह, मधु सिंह, सुनिल कुमार, संतोष कुमार, रवि कुमार सहीत अढ़वां मंडली में अन्य लोग भी शामिल थे। ग्रामीणों के अ...