गया, मार्च 18 -- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी ने मंगलवार को केनार फतेहपुर पंचायत अंतर्गत् कुझी एवं मखदुमपुर गांव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दरम्यान गया लोकसभा प्रभारी रेखा हिरण और जिलाध्यक्ष सह जिप सदस्य डॉ. पिंकी कुमारी ने कहा कि संवैधानिक अधिकार के मुताबिक महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण प्राप्त है, इसके बावजूद शक्ति के प्रतिमूर्ति देवी कही जाने वाली नारियां आज भी काफी पीछे है। इनके आरक्षण का लाभ लेकर पुरुष नेतृत्व करने में जुट जाते हैं और पदों पर सुशोभित महिलाएं केवल स्टांप बनकर रह जाती है, जिसके कारण महिलाओं की नई प्रतिभाएं भी दम तोड़ देती है। कांग्रेस महिला संगठन का उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ते हुए उनके हक और अधिकारों के लिये जागृत करना है। हम जिले के सभी गावों में जाकर महिलाओं को अपने हक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.