रामपुर, मई 5 -- भाजपा मुख्यालय दिल्ली पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी फैसल मुमताज ने वक्फ सुधार जन जागरण अभियान की समीक्षा रिपोर्ट भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को सौंपी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने कहा कि देश भर के मुस्लिम समाज के लोग इस संशोधन के पक्ष में हैं ,क्योंकि यह एक ऐतिहासिक फैसला मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिला रहा। मुस्लिम समाज के लोगों को वक्फ संपत्ति से होने वाली आय का सही उपयोग होगा। वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जा करने वालों को अब जेल जाना पड़ेगा। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एसएम अकरम, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं सूफी संवाद अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी डा. असलम सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद र...