सहारनपुर, मई 5 -- सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज सहारनपुर पहुंचेंगे और वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। वह मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित करेंगे और उन्हें वक्फ कानून में हुए संशोधनों के लाभ बताएंगे। भाजपा की यह पहल खास तौर पर पिछड़े मुस्लिम समुदायों, यानी पसमांदा मुसलमानों को साधने की रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। सहारनपुर जैसे जिलों में जहां मुस्लिम आबादी बड़ी संख्या में है, यह अभियान राजनीतिक रूप से भी अहम हो जाता है। छह अप्रैल को दोपहर तीन बजे दिल्ली रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस दौरान वह मुस्लिम समाज के प्रबुद्ध जनों से संवाद स्थापित करेंगे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.