रांची, मई 4 -- रांची। विशेष संवाददाता रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा कि वक्फ की संपत्ति पर सिर्फ गिने-चुने और धर्म की राजनीति करने वाले लोगों का ही अधिकार नहीं है। वक्फ सुधार कानून से यह सुनिश्चित होगा कि वक्फ की संपत्तियों पर गरीब मुसलमान को भी अधिकार मिले। वह रविवार को महानगर और ग्रामीण भाजपा की ओर से वक्फ सुधार पर जागरुकता के लिए आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। महानगर कार्यालय में इसका आयोजन किया गया। विधायक सीपी सिंह ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों को दिग्भ्रमित कर रही है और प्रोपगेंडा के तहत नए-नए भ्रम मुस्लिम समाज में फैलाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम के संयोजक कमाल खान ने कहा कि आजादी के समय से ही कांग्रेस ने मुसलमान को सिर्फ वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। कभी उनकी भलाई की नहीं सोची। भाजपा सरकार ने जब भी मुस्लिम समाज की भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.