देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जिले में बुधवार को पुलिस अलर्ट रही। पुलिस शहर से लेकर देहात तक अपनी नजर बनाए हुए थी। जिले में संवेदनशील जगहों पर पुलिस व पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। शाम को एसपी विक्रांत वीर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैग मार्च किया। वक्फ संशोधन विधेयक बुधवार को लोकसभा में पेश किया गया। जिसको लेकर जिले में पुलिस अलर्ट रही। पुलिस के आला अधिकारी शहर के लेकर देहात तक के गतिविधियों पर अपनी नजर बनाए हुए थे। वहीं सभी थानों की पुलिस क्षेत्रों में पूरे दिन वाहनों से भ्रमणशील रहने के साथ ही गश्त भी करती रही। शहर के सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन रोड समेत शहर के अन्य जगहों पर शांति- व्यवस्था व सतर्कता को देखते हुए पीएसी व पुलिस के अतिरिक्त जवान पूरी तरह से मुस्तैद दिखे। पुलिस के जवान शहर में वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.