बेगुसराय, मई 2 -- खोदावन्दपुर। वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में लोगों ने बुधवार की रात 9 बजे से 9:15 रात्रि तक घरों की बत्ती गुल कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस संबंध में नुरूल्लाहपुर निवासी मोहम्मद तौकीर आलम, सिरसी गांव निवासी गुफरान कमर सहित अनेक लोगों ने बताया कि वक्फ संशोधन बिल लागू करने के विरोध स्वरूप बुधवार की रात प्रखंड क्षेत्र के सभी गांव के मुस्लिम समाज के परिवारों ने अपने-अपने घर की बत्ती बुझाकर केंद्र सरकार के विरोध में अपनी नाराज़गी दर्ज की। इस अभियान के दौरान सभी मुस्लिम परिवार 9 बजे से 9:15 बजे रात तक अपने घर की बिजली को बंद कर अंधकार में अपने आप को रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.