मुरादाबाद, अप्रैल 6 -- वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद उमरी कलां में कुछ युवकों ने इसके विरोध में शनिवार को प्रदर्शन करने की तैयारी कर ली थी। प्रदर्शन से पूर्व ही पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। पुलिस ने पोस्टर व बैनर सहित कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सुरक्षा को लेकर आरएएफ के जवानों ने पैदल मार्च भी किया। वक्फ संशोधन विधेयक बिल पास होकर कानून बन गया इसके दो दिन बाद उमरी कलां के कुछ शरारती युवकों ने इसके विरोध प्रदर्शन की योजना बना ली थी। इसकी उन्होंने तैयारी भी कर ली थी। कुछ युवकों ने अपने मोबाइल पर इस संबंध में एक स्टेटस जिसमें रविवार की सुबह उमरी जुमे बाजार से मस्जिद के सामने से एक रैली उमरी कलां चौराहे तक पहुंचने और वक्फ संशोधन विधेयक बिल के खिलाफ धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.