धनबाद, अप्रैल 4 -- धनबाद वक्फ संशोधन विधेयक में वक्फ बोर्ड को मिले असीमित अधिकार कुछ हद तक कम किए गए हैं, लेकिन हिंदू समाज की भूमि की संपूर्ण सुरक्षा की कोई ठोस गारंटी इस विधेयक में नहीं दी गई है। यह बात हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता रमेश शिंदे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कही है। उन्होंने कहा है कि वक्फ बिल अधूरा है और हिंदू समाज के अधिकारों की पूरी तरह से रक्षा करने में असमर्थ है। हिंदुओं की न्यायोचित भूमि पर हुआ अन्याय समाप्त करने के लिए सरकार को संयुक्त संसदीय समिति के समक्ष हिंदू पक्ष से रखे गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और हिंदू समाज पर हो रहे अन्याय को समाप्त करना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.