मऊ, अप्रैल 28 -- मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर जन जागरण अभियान चलाया। इसके बाद नगर क्षेत्र के भुजौटी स्थित एक प्लाजा संगोष्ठी भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में वक्फ के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन लाकर असहाय मुस्लिमों को बड़ी राहत दी है। इससे उन्हें मजबूती मिलेगी। वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोककर धार्मिक स्वतंत्रता और समानता को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष वक्फ संशोधन को लेकर भ्रांति फैलाने पर लगी हुई है। वक्फ के नाम पर भू माफिया अपना व्यक्तिगत लाभ साधते थे। लेकिन अब सरकार ने वक्फ संशोधन करके भू...