पटना, अप्रैल 16 -- प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि वक्फ संशोधन कानून को पार्टी जन-जन तक पहुंचाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 19 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी 52 जिलों के लोग शामिल होंगे। जनजागरण अभियान के माध्यम से भाजपा वक्फ संशोधन के फायदे को समाज के अंतिम पायदान के मुस्लिम भाई-बहनों तक ले जायेगी। जनजागरण अभियान के तहत बैठक और कार्यशाला बिहार के सभी जिलों में होगी जिसमें डॉक्टर, अभिनेता, वकील, शिक्षाविद, मीडिया की प्रमुख हस्तियां, महिला कार्यकर्ता और सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.