उरई, फरवरी 6 -- कालपी। उत्तर प्रदेश सुन्नी वक़्फ़ बोर्ड सेंट्रल लखनऊ से नामित कोऑर्डिनेटर अल्हाज हाफिज इरशाद अशरफी ने कहा कि उम्मीद पोर्टल पर वक़्फ़ संपत्तियों के पंजीकरण जरूरी है। हाफिज इरशाद ने बताया पोर्टल पर मुतवल्ली द्वारा विवरण पंजीकृत करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 तक है। भरे गए विवरण को वक़्फ़ बोर्ड द्वारा चेक करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। वक़्फ़ बोर्ड के स्तर से अप्रूव किए जाने के अंतिम तिथि 05 जून है। दारुल उलूम गौसिया मजीदिया के प्रिंसिपल व वक़्फ़ के काम में मुशीरेकार मुफ्ती तारिक बरकाती ने कहा है कि मस्जिद, मदरसा, कब्रिस्तान, मकबरा वगैरा के प्रबंध समिति/ मुतवल्लियों ने पोर्टल पर न चढ़ाया हो तो 15 फरवरी तक इसे जरूर दर्ज करा ले।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.