बदायूं, मई 5 -- भाजपा द्वारा वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत बदायूं क्लब में अल्पसंख्यक प्रबुद्ध वर्ग के साथ नए कानून पर विचार विमर्श गोष्ठी आयोजित की गई। माध्यमिक शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, डॉ. सैय्यद ऐतशाम उल हुदा, जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। माध्यमिक शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा वक्फ कानून में संशोधन का मुख्य उद्देश्य वक्फ बोर्डो में पारदर्शिता लाना है। डिजिटल रिकॉर्ड और ऑडिट से वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा। यह कानून मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए बनाया गया है। विपक्षी दल भ्रामक जानकारी फैला रहे हैं। जिससे वोट बैंक की राजनीति की जा सके। डॉ. सैय्यद ऐतशाम उल हुदा ने कहा कि वक्फ कानून भारत में मुस्लिम समुदाय की धार...