देवरिया, जनवरी 3 -- देवरिया, निज संवाददाता। सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ/जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पाण्डेय ने बताया कि मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड लखनऊ द्वारा अवगत कराया गया है कि उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल-2025 पर पंजीकृत वक्फ संपत्तियों का विवरण अपलोड किए जाने के लिए उत्तर प्रदेश वक्फ न्यायाधिकरण के आदेश 10 दिसंबर 2025 के क्रम में पुनः छह माह की अवधि का विस्तार प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आदेश के अनुपालन में उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल- 2025 पर वक्फ संपत्तियों का विवरण संबंधित मुतवल्लियों द्वारा अपलोड किए जाने हेतु 15 फरवरी तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने जनपद में स्थित वक्फ संपत्तियों के समस्त मुतवल्लियों से अपेक्षा की है कि जिन वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण प्रथम चरण में उम्म...