प्रयागराज, अप्रैल 4 -- प्रयागराज। आम आदमी पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ चुके व्यापारी नेता मो. कादिर ने सरकार के फैसले का विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह हमारी संपत्ति है। गृहमंत्री अमित शाह कह रहे हैं कि इसे संवैधानिक रूप में लाया जा रहा है, जबकि हमारी व्यवस्था है। वक्फ बोर्ड है, ट्रिब्यूनल है, अगर ट्रिब्यूनल से आप सहमत नहीं हैं तो कोर्ट में जाएं। मनमाने तरीके से कानून बनाने का क्या होगा। यह बिल संसद में पास नहीं होना चाहिए। एआईएमआईएम के अफसर महमूद का कहना है कि मुस्लिम पर्सनल बोर्ड इस प्रकारण पर गठित है, इसका निर्णय आने के साथ ही देश भर में नए संशोधन बिल का विरोध किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.